3 सितंबर 2020 राशिफल : किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए


गुरुवार, 3 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कई लोगों को बिजनेस से जुड़ी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ लोगों के पेंडिंग काम भी आज पूरे हो सकते है। वहीं, 4 राशियों के लिए समय कुछ संभलकर चलने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए काम धीमी गति से होने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए दिन अपने फैसलों पर अडिग रहने का, मिथुन राशि वालों के लिए पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलने का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

मेष – 6 of swords
जीवन में आगे बढ़ने की चाह आज आप को फोकस बनाए रखने में मदद करेगी। मित्र या रिश्तेदार में से कोई अचानक घर आ सकता है। आज काम धीमी गति से लेकिन सरलता से होंगे। महिला सदस्य के स्वास्थ्य में बदलाव आएगा। शाम तक अधिकतर काम निपट जाएंगे। बचा हुआ समय आप अपनी हॉबी के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
करियर – कार्य की पूर्ति नए कार्य के लिए उत्साहवर्धक होगी।
लव – पति पत्नी में आपसी संबंध अच्छे रहेंगे।
हेल्थ – शरीर के विटामिंस की जांच करा ले।

वृषभ – King of swords
आज आपने लिए हुए निर्णय बदलना औरों के लिए असंभव होगा। आज आप गंभीर विचारों में खोए रहेंगे। मेहनत करने से आप डरते नहीं हैं, लेकिन आज आप स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क का अंतर अपने कार्य से दिखा देंगे। पिता या घर के किसी पुरुष सदस्य से मतभेद हो सकता है। आज शुरू किए कार्य की सफलता का श्रेय आपको मिलेगा। पत्नी या बेटी की तरक्की होगी।
करियर – नए काम शुरू करने के लिए उचित दिन है।
लव – पार्टनर के बीच का तनाव कम होगा।
हेल्थ – शारीरिक थकान महसूस होगी

मिथुन – 8 of cups
पुरानी घटनाओं का आज से प्रभाव कम होगा। किसी हीलिंग थैरेपी से भी पुरानी यादों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। आज बड़े व्यवसाय का निर्णय ना लें। जितना हो सके उतना पैसों का खर्च आज टाल दें। समस्या का समाधान गुरु या कोच से मिलेगा जो, आपके लिए उचित होगा। खुद से परिस्थिति में बदलाव लाने की कोशिश न करें। लोहे से बनी वस्तु का दान आप का बोझ हल्का करेगा।
करियर – जॉब में बदलाव हो सकता है।
लव – किसी पूर्व परिचित से मुलाकात मानसिक असंतोष का कारण होगी।
हेल्थ – वजन की तरफ ध्यान दें।

कर्क – The chariot
काफी समय से आपके जीवन में स्थिरता थी। अभी स्थिति में बदलाव आ रहा है। धीरे-धीरे आप लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। विचार में स्थिरता ही आपको नई दिशा देगी। जिस लक्ष्य की प्राप्ति का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, उसका मार्ग नजर आएगा। यह समय आपको, अपने आप को समझने और जीवन के अलग पहलू दिखाएगा। जिससे आपकी पर्सनालिटी में काफी बदलाव आएगा।
करियर – काम में कुछ नयापन आपका स्ट्रेस कम करेगा।
लव – मतभेद के बावजूद भी आपसी स्नेह बना रहेगा।
हेल्थ – सांस संबंधित तकलीफ होगी।

सिंह – 3 of swords
पैसों के व्यवहार में आज कोई आप को फंसा सकता है। पर्स संभाल कर रखें। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। काम के बारे में निर्णय लेते समय अपनी दिलचस्पी का भी ध्यान रखें। जो अवसर आपको आगे भी फायदा दे, उसी का चुनाव करें। आज का दिन आपके लॉजिक को झिंझोड़ देने वाला होगा। विचलित मन स्थिति कुछ देर तनाव पैदा कर सकती है। परिवार में कुछ फैसले आपके मन के विरुद्ध होंगे।
करियर – आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास मिल सकता है।
लव – रिलेशनशिप का तनाव रिश्तों को तोड़ भी सकता है।
हेल्थ – खून से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहें।

कन्या – king of pentacles
आज का दिन आप शान से गुजारेंगे घर का कोई सदस्य आपकी सारी मांगे आज पूरी करेगा। कम प्रयास में अधिक फल देने वाला दिन है। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। बाहरी चकाचौंध आपको लक्ष्य से विचलित कर सकती है। किए हुए कार्य का उचित श्रेय मिलेगा। आज आप समाज, मित्र और परिवार में अलग स्थान बना सकते हैं। किसी नए काम की जिम्मेदारी आप का रुतबा बढ़ा देगी।
करियर – आर्थिक व्यवहार की जिम्मेदारी पूरी तरह से ना ले।
लव – पार्टनर का ध्यान आज पूरी तरह से आप पर होगा।
हेल्थ – पैर की चोट लगने की संभावना।

तुला – Emperor
आपने अपना स्थान मेहनत से बनाया है और इस बात का आप को नाज भी है। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। नए कार्य में सतर्कता रखें। जब तक कार्य का आरंभ नहीं होता। इसके बारे में अधिक चर्चा ना करें। आज आप अपने कार्यों को लेकर थोड़े असंतुष्ट रहेंगे। परिवार में आपको कोई नई जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। आप भले ही काम में व्यस्त हो, लेकिन आज अपने लिए वक्त निकालना ना भूलें।
करियर – नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की चर्चा हो सकती है।
लव – पार्टनर से कठोरता से पेश न आए।
हेल्थ – परिवार के विरुद्ध व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होगा।

वृश्चिक – Ace of pentacles
धन की आवक आज आपकी चिंता दूर कर देगी। यह धनराशि आपकी जरूरत ही पूरी कर पाएगी। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा। इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। घर में किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी होगी। युवाओं को स्कॉलरशिप मिलने का संकेत है। किसी पुराने काम का अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
करियर – सोने से जुड़े व्यापार में वृद्धि होगी।
लव – नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ – वात और पित्त से जुड़ी बीमारी तकलीफ दे सकती है।

धनु – 9 of pentacles
जीवन के बारे में कोई भी निर्णय आज आप दूर दृष्टि रखकर लेंगे। पशुओं के साथ से आनंद मिलेगा। किस पुरानी घटना की पुनरावृत्ति होगी। इस बार आप घटना का सामना विवेक बुद्धि से करेंगे। मन की बात किसी को बोलकर हल्की भी होगी और आपको नई दृष्टि भी देगी। कीमती कपड़ों पर आज खर्चा हो सकता है। अल्टरनेट मेडिसिंस में आज आपको खास रुचि होगी।
करियर – वरिष्ठ महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
लव – आपका किसी बड़े व्यक्ति की तरफ आकर्षण होगा।
हेल्थ – गर्दन से जुड़ी तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

मकर – 10 Of wands
दूसरों के प्रति विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। काम का बोझ आप अकेले नहीं संभाल पाएंगे। किसी की सहायता से काम पूरा भी होगा और आप बेहतर तरीके से परिस्थिति का सामना कर पाएंगे। कोई पुरानी बीमारी का आज सही तरीके से इलाज होगा। घर से दूर रहने वाले युवक और युवाओं को घर की चिंता परेशानी दे सकती है। किसी से लिया हुआ कर्ज मानसिक बोझ बढ़ाएगा
करियर – अगर काम टालना है तो काम को कुशलता से मना करें।
लव – गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ेगी।
हेल्थ – पेट दर्द का ध्यान रखें।

कुंभ – queen of cups
मन के अंदर दबाया हुआ गुस्सा गलत तरीके से बाहर निकलेगा। भूतकाल की कुछ घटनाओं का पश्चाताप भी होगा। याद रखें, गलतियां मानव से ही होती हैं। इसलिए, खुद के प्रति कठोर व्यवहार न रखें। किसी भी प्रकार की बीमारी को अनदेखा न करें। व्यक्तिगत बातें काम के बीच ना आने दें। बात करने से ही बात सुलझ सकती है लेकिन आज भावनात्मक बातों को छेड़ने का सही समय नहीं है।
करियर – लेखन कला के लिए विशेष लाभदाई दिन होगा।
लव – भूतकाल की गलतियों को न दोहराएं।
हेल्थ – बालों से जुड़ी समस्या का हल मिलेगा।

मीन – The star
विदेश से किसी के आने की खबर मिलेगी। आज परिस्थिति का सामना, भावना और विचार को संतुलन में रखकर करेंगे। फैशन से जुड़े व्यापार को नई दिशा मिलेगी। मिले हुए मौके का सही तरीके से आप फायदा उठा सकते हैं। महिला वर्ग के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। संतान से सुख और समाधान प्राप्त होगा। चांदी की धातु का प्रयोग रुकावटें दूर करेगा।
करियर – किसी नए विचार पर काम करना शुरू होगा।
लव – पार्टनर से काम में सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – कान का दर्द रात में तकलीफ दे सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *