अभिजीत दिपके बोले- ‘हो जाओ तैयार’, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से CJP निकालेगी तिरंगा यात्रा.

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली में CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ये भी अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में तिरंगा यात्रा निकालें।

अभिजीत दिपके का एलान- लहरा दो तिरंगा

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया यूजर्स को संबोधित करते हुए कहा, ‘जैसा कि आप लोगों को पता है कि सौरव दास ओर आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है।’

अभिजीत दिपके ने आगे कहा, ‘तो मैं सभी देशभक्तों से, जो तिरंगे से प्यार करते हैं, उनसे रिक्वेस्ट करता हूं 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे आप सभी सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस में तिरंगे के साथ आइए। CP पर हम तिरंगा लहराएंगे और यह बताएंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।’

दिपके ने आगे कहा, ‘जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालिए और बता दीजिए इन तानाशाह लोगों को कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है।’

CJP फाउंडर ने आगे कहा, ‘हो सकता है इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन मुझे इस बात की परवाह नहीं है, क्योंकि तिरंगा मेरा गर्व है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा।’

सौरव दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार

अभिजीत दिपके ने तिरंगा मार्च का यह एलान सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के एक दिन बाद किया है। सौरव और आशुतोष को मंगलवार को बिना इजाजत जंतर-मंतर पर घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button