
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा।
उपभोक्ता लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित चीनी निगम एवं सहकारी चीनी मिल संघ के चीनी विक्रय केंद्र से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। चीनी के 1 और 2 किलो के पैकेट की कीमत क्रमशः 52 और 102 रुपये रखी गई है। वहीं, 5 किलो और 50 किलो के पैकेट क्रमशः 250 और 2,500 रुपये में उपलब्ध होंगे।

सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी के 1 और 2 किलो के पैकेट की कीमत क्रमशः 51 और 102 रुपये होगी। वहीं, 5 किलो और 50 किलो के पैकेट क्रमशः 245 और 2,400 रुपये में मिलेंगे। गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनोपयोगी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विभाग मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में भविष्य में भी आमजन को इसी प्रकार की व्यावहारिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
अभिजीत दिपके बोले- ‘हो जाओ तैयार’, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से CJP निकालेगी तिरंगा यात्रा.
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली में CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ये भी अपील की कि जो लोग …
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होना है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया से जुड़े …
गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो मिलेगी चीनी, योगी सरकार ने दी आमजन को राहत
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा। …
यूपी पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का आदेश- तीन महीने में कराएं मतदान, निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। प्रयागराज के इम्तियाज हुसैन और अन्य ने समय पर चुनाव कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति जस्टिस अजीत कुमार और …
जनकार्यों में हीला-हवाली पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में बाल चिकित्सालय के निर्माण में हीला-हवाली पर बड़ी कार्रवाई की है। उ.प्र. सिडको ने बाल चिकित्सालय का निर्माण कर रही फर्म आरसीबी इन्फ्राकान्स का अनुबंध निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी …
CM योगी ने सुशासन से उ.प्र. के विकास को दी नई गति : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द
विजय कुमार निगम लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को नई ऊर्जा दी है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयासों को अभूतपूर्व गति मिली है। …
यूपी के शहरों में हर घर पहुंचेगा स्वच्छ जल, ‘अमृत 2.0’ के तहत 17,431 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा
उत्तर प्रदेश के शहरों में हर नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में योगी सरकार का अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) तेजी से रंग ला रहा है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक जलापूर्ति नेटवर्क, नलकूपों और जलाशयों …
बिहार के वैशाली नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें भारी जनहानि हुई। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री …
CM Yogi ने मां कूष्मांडा को बताया सृजन का प्रतीक, बोले- नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी.
Navratri 2026 | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया। उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता …
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 और 24 अक्टूबर को पूरे यूपी में लगेंगे विशेष कैंप.
विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। मौजूदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन …




