जनकार्यों में हीला-हवाली पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में बाल चिकित्सालय के निर्माण में हीला-हवाली पर बड़ी कार्रवाई की है। उ.प्र. सिडको ने बाल चिकित्सालय का निर्माण कर रही फर्म आरसीबी इन्फ्राकान्स का अनुबंध निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी निर्माण कार्य को अनुबन्ध की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण न करने के कारण की गई।

              उ.प्र. सिडको के प्रबंध निदेशक संजीव सिंह ने फर्म के पंजीकरण में कूटरचित अभिलेखों एवं फर्म निदेशक के विरूद्ध दर्ज मुकदमे का तथ्य छिपाने के आरोप में फर्म को 05 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट भी कर दिया है। साथ ही चिकित्सालय के निर्माण में अत्यधिक विलम्ब एवं लापरवाही के लिए फर्म के द्वितीय चरण का अनुबन्ध निरस्त करते हुए सिक्योरिटी एवं परफॉर्मेंस गारंटी की धनराशि 55.00 लाख रुपये को भी जब्त कर लिया गया है। कार्य की महत्ता के दृष्टिगत बाल चिकित्सालय के अवशेष निर्माण कार्य को निगम द्वारा डीसीयू पैटर्न पर अविलंब पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए मुख्य अभियन्ता (पूर्व) एके निर्मल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

            एमडी ने निर्देश दिया कि निगम अभियन्ताओं द्वारा फर्म को किये गये अग्रिम भुगतान की वसूली भी की जायेगी। उपरोक्त बाल चिकित्सालय के निर्माण कार्य में निगम के अभियन्ताओं द्वारा की गयी लापरवाही तथा बिना कार्य पूर्ण कराये फर्म के पक्ष में आंशिक रूप से धनराशि अवमुक्त करने के दोषी तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता राजेश चौधरी, अधिशासी अभियन्ता मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक अभियन्ता धर्म शंकर त्रिपाठी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

      एमडी संजीव सिंह ने बताया कि फर्म का फर्जी प्रपत्रों के आधार पर पंजीकरण करने एवं त्रुटिपूर्ण निविदा प्रक्रिया के लिए प्रथमदृष्टया दोषी पूर्व अधीक्षण अभियन्ता/मुख्य अभियन्ता (सेवानिवृत्त) पंकज चोपड़ा के विरूद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सालय के निर्माण कार्य के लिए त्रुटिपूर्ण टेण्डर की कार्यवाही कर अनुबन्ध करने वाले तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता (पूर्व) केजी दुबे के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। फर्मों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण के समस्त कार्य मुख्य अभियन्ता, मुख्यालय केजी दुबे से तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं। इस प्रकरण के दृष्टिगत निगम में फर्जी अनुभव एवं अन्य प्रपत्रों के आधार पर पंजीकरण कराने वाली अन्य फर्मों को भी चिह्नित किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। दोषी पाए जाने पर इन फर्मों को भी ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। सरकार ने पूरे प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जनसेवा से जुड़े कार्यों में हीला-हवाली पर फर्मों और अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। 

अभिजीत दिपके बोले- ‘हो जाओ तैयार’, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से CJP निकालेगी तिरंगा यात्रा.

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली में CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ये भी अपील की कि जो लोग …

0 comments

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होना है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया से जुड़े …

0 comments

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो मिलेगी चीनी, योगी सरकार ने दी आमजन को राहत

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा।   …

0 comments

यूपी पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का आदेश- तीन महीने में कराएं मतदान, निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। प्रयागराज के इम्तियाज हुसैन और अन्य ने समय पर चुनाव कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति जस्टिस अजीत कुमार और …

0 comments

जनकार्यों में हीला-हवाली पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में बाल चिकित्सालय के निर्माण में हीला-हवाली पर बड़ी कार्रवाई की है। उ.प्र. सिडको ने बाल चिकित्सालय का निर्माण कर रही फर्म आरसीबी इन्फ्राकान्स का अनुबंध निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी …

0 comments

CM योगी ने सुशासन से उ.प्र. के विकास को दी नई गति : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

विजय कुमार निगम लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को नई ऊर्जा दी है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयासों को अभूतपूर्व गति मिली है। …

0 comments

यूपी के शहरों में हर घर पहुंचेगा स्वच्छ जल, ‘अमृत 2.0’ के तहत 17,431 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा

उत्तर प्रदेश के शहरों में हर नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में योगी सरकार का अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) तेजी से रंग ला रहा है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक जलापूर्ति नेटवर्क, नलकूपों और जलाशयों …

0 comments

बिहार के वैशाली नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें भारी जनहानि हुई। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री …

0 comments

CM Yogi ने मां कूष्मांडा को बताया सृजन का प्रतीक, बोले- नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी.

 Navratri 2026 | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया। उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता …

0 comments

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 और 24 अक्टूबर को पूरे यूपी में लगेंगे विशेष कैंप.

 विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। मौजूदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button