
विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनके लिए 20,042 विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। शेष जिलों में वितरण की कार्यवाही भी जारी है।
योगी सरकार की इस योजना के तहत पात्र दिव्यांगजन को उनकी शारीरिक और चिकित्सकीय जरूरतों के अनुसार 15 हजार रुपये तक की लागत वाले निर्धारित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, वॉकर, रोटेटर और स्मार्ट केन जैसे उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से दिव्यांगजन की आवागमन क्षमता बढ़ने के साथ दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।

बदलते समय के साथ योजना को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। पात्र लाभार्थियों को स्मार्टफोन, टैबलेट और डेजी प्लेयर जैसे डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे दिव्यांग छात्र-छात्राओं और युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, अध्ययन सामग्री, डिजिटल संचार और सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है। योगी सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी न रहें, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ें।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के माध्यम से पात्र दिव्यांगजन को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 16,254 दिव्यांगजन को 20,042 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि योजना में आधुनिक डिजिटल उपकरणों को भी शामिल किया गया है, ताकि दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और तकनीक से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अश्विनी वैष्णव बोले ‘पत्रकारिता में आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी’
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
SIR के बाद यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर, कुल संख्या 13.58 करोड़ के पार; महिला मतदाताओं की भागीदारी में बड़ा उछाल
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची में 18.84 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी कर दी। इसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं। हालांकि, अनुमानित जनसंख्या के आधार पर …
भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज करेंगे जापानी समकक्षों के साथ 22 मंत्रिस्तरीय वार्ता
नयी दिल्ली रक्षामंत्री राजनाथ टोक्यो में भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चैथी 2 प्लस 2 वार्ता में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इस उच्चस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। यह वार्ता बुधवार से …
यूपी के किसानों की चमकी किस्मत: जापान को भा रहे आलू के फ्लेक्स तो जर्मनी-अमेरिका में बढ़ी सूखी सब्जियों की डिमांड
योगी सरकार प्रदेश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में प्रदेश के आलू, अंगूर, अनार, संतरा, तरबूज, मटर, आम और अमरूद जैसे उत्पादों …
चुनाव आयोग के कामकाज और SIR को लेकर विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई
दिल्लीनयी दिल्ली चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में एसआईआर प्रकिया को लेकर दायर राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 9 दिसंबर तय की है। विपक्ष की तरफ से दाखिल नई अर्जी पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से …
यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, 18 विभाग मिलकर देंगे बुनियादी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बहुविभागीय समन्वय के साथ काम कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाएं अलग-अलग विभागों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय …
भारत-जापान, नौसैनिक युद्धपोतों ने समुद्र में किया युद्धाभ्यास
नयी दिल्ली भारतीय नौसेना के युद्धपोत जापानी नौसेना के वॉर शिप ने समुद्र में साथ-साथ युद्धाभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि शामिल हुआ तो वहीं जापानी नौसेना की ओर से उनके युद्धपोत ‘जेएस इसे’ ने भागीदारी की। दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को …
करोड़ों का कारोबार छोड़ संन्यास लेगा सूरत का जैन परिवार, दोनों बेटियों ने भी चुना वैराग्य का रास्ता
सूरत करोड़ों रुपये का कारोबार, तीन बड़ी दुकानें, बेहतर भविष्य और हर तरह की सुख-सुविधाएं होने के बावजूद अगर कोई पूरा परिवार सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास की राह चुन ले, तो यह फैसला हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक जैन परिवार इन दिनों अपने इसी …
चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही! आंध्र प्रदेश समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी
नयी दिल्ली बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है। 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में …
स्कूलों में नया नियम लागू: पहली में 20 और दूसरी कक्षा में 100 का नोट पहचानना जरूरी, तभी ‘निपुण’ माने जाएंगे छात्र
परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों की पढ़ाई का स्तर केवल किताबों के पाठ याद करने से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में सीखी गई बातों के इस्तेमाल से भी परखा जाएगा। पहली कक्षा का बच्चा यदि 20 तक गिनती कर सकता है और 20 रुपये का नोट पहचानता है, तभी उसे निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप …




