प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या

बिहार| ऋषिकेश कुमार| रहुई थाना क्षेत्र इलाके के मल्लिकपुर गांव में एक युवक सन्नी कुमार की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि प्रेमिका के पिता ने 2 दिन पहले फोन करके युवक को बुलाया था और सभी लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

2 दिन पहले से ही परिजनों के द्वारा जब युवक अपने घर नहीं पहुंचा तो लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन युवक का कहीं अता पता नही चल सका। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय थाने को भी दी गयी थी लेकिन पुलिस के तरफ से कोई भी मदद नहीं की गयी। जिसके बाद 13 सितंबर को सुबह युवक का शव मल्लिकपुर के गांव के खंधा से बरामद किया गया। युवक की प्रेम प्रसंग में निर्मम तरीके से हत्या की गयी है क्योंकि युवक का सर खंधा और धड़ कुआं से पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते इन लोगों पर कार्यवाही करती तो शायद युवक सन्नी कुमार की जान बच सकती थी। ग्रामीणों के अनुसार युवक को अपहरण करके उसकी निर्मम हत्या की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button