वाराणसी: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए जगह-जगह हो रहा है हवन पूजन

वाराणसी। उमेश सिंह: आज मिसिर पोखरा स्थित मिसिर बाबा मंदिर में रविकान्त विश्वकर्मा पुर्व पार्षद ने अपने साथियों के साथ विधिवत हवन – पूजन किया । क्योंकि मा० मुलायाम सिंह यादव जी का स्वास्थ् कोरोना पॉजिटिव होने के कारण ख़राब हो गया है। जिनका कि अनुभवी चिकित्सकों के देख रेख में इलाज़ चल रहा है। इसलिए उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना से आज एक हवन पूजन का आयोजन किया गया।

पूजन में सभी धर्मों के लोग शामिल रहें क्योंकि मा० नेता जी एक सच्चे समाजवादी नेता है और उनको सभी लोग दिलों जान से प्यार करतें है। समाज मे सभी वर्गों का भला हो सकें । इसलिये मा० नेता जी का जल्दी ही स्वस्थ होना ज़रूरी है।

कार्यक्रम में मुख्यरुप से रविकान्त विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, शानु सिन्हा, जगजीत सिंह, शम्भु साहनी, अमन भाई, आदि लोग शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button