बहराइच: यातायात माह का हुआ समापन समारोह

यातायात माह समापन समारोह

बहराइच: राजेश चौहान: पूरे देश मे प्रशासन द्वारा हर वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी यातायात माह के दौरान लोगो को प्रशासन द्वारा तमाम तरीको से यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात माह समापन समारोह

यातायात माह के समापन के अवसर पर आज बहराइच में पुलिस लाइन परिसर में स्थित यातायात कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे जिले के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि यातायात संबंधित नियमो की जानकारी सभी को होनी चाहिए और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

विपिन कुमार मिश्रा (पुलिस अधीक्षक) बहराइच

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि अपने अवयस्क बच्चों को कतई वाहन न दें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर सुमित दुबे और प्रभारी यातायात अनिल तिवारी समेत कई अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button