सीवान: बाइक चोरी करते युवकों की वारदात CCTV में कैद

सीवान| जिले में आये दिन बाइक चोरी की धटना बढ गयी है। आये दिन चोर नये नये धटना को अजांम दे रहे हैं।
ताजा मामला जिले के मैरवा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक बेखोफ चोर बाइक चोरी की धटना को अंजाम देकर रफ्फुचक्कर हो गया।
जिसके बाद चोर की बाइक चोरी की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि शातिर चोर किस तरह मास्टर चाबी के द्वारा बाइक चोरी की घटना को वारदात दे रहा है।
घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मेंन रोड स्थित एक K बाजार के सामने खड़ी बाइक की है। जहां एक ब्लैक कलर की स्प्लेंडर प्रो बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
हालांकि चोरी की पूरी वारदात K बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। दरौली थाना क्षेत्र हनाटार निवासी गाड़ी मालिक कृष्ण यादव ने अपनी बाइक चोरी होने का आवेदन मैरवा थाने में दर्ज कराया है।
इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button