
विजय कुमार निगम गाजीपुर/लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाज को बांटने वाले लोग विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को सम्मानित करते हैं। वे असलहा लहराने वाले दुर्दांत माफिया के सामने नाक रगड़ते थे और माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे। हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस के तहत माफिया को मिट्टी में मिला दिया। अब गरीब का बेटा रामलीला का आयोजन करता है तो कोई असलहा लहराकर दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि ऐसा करने वालों को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। सीएम ने लोकार्पण व शिलान्यास वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर सीएम ने गाजीपुरवासियों से अपील की कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें। ऐसे सांसद नहीं चाहिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गाजीपुर के स्प्रिचुअल टूरिज्म से जुड़े स्थानों का विकास हो रहा है। लहुरी काशी के रूप में विख्यात गाजीपुर का अलग महत्व है। जो जनपद पौहारी बाबा का आश्रम, भगवान परशुराम, महर्षि जमदग्नि का महत्पूर्ण केंद्र रहा है, वहां माफिया का पनपना शोभा नहीं देता। ये माफिया किसी के नहीं होते। ये समाज का खून चूसते हैं। गरीबों का शोषण, व्यापारियों को भयभीत और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि डबल इंजन सरकार के साथ चलिए। पहचान का संकट, नौकरी में डकैती, किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, गरीबों का राशन खाने वाले, किसान व युवा विरोधियों को मौका न दीजिए। महिला विरोध इनका जन्मजात अधिकार है। देख सपाई-बिटिया घबराई, यानी जिसे देखकर ही बेटी घबरा जाती थी। ऐसे सपाइयों से गाजीपुर को भी बचकर रहने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने वीर अब्दुल हमीद समेत रणबांकुरों व साहित्यकारों का नाम लेकर गाजीपुर की धरा को प्रणाम किया। कहा कि एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में 12000 से अधिक सैनिक/सेनाधिकारी तथा 15000 से अधिक अवकाश प्राप्त सैनिक/सेनाधिकारी रहते हैं। गाजीपुर के रणबांकुरे देश की आजादी की लड़ाई में, कबीलाई हमले में, 1962, 1965, 1971 व 1999 के कारगिल युद्ध तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पीछे नहीं हटे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज से भी यहां के दर्जनों युवा जुड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की धरती सदैव से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का केंद्रबिंदु रही है। मुख्यमंत्री ने रामचरित मानस की चौपाई ‘गाधितनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी’ सुनाई।
मुख्यमंत्री ने उस समय की कहानी भी सुनाई और कहा कि गाजीपुर ने तब भी आतंक, लूटखसोट, अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया था, लेकिन इस धरा का नाम क्यों डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते और आने से डरते थे? सपा पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है। 1000 वर्ष पहले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को बहराइच के चित्तौरा में रौंद दिया था। उसे इस्लाम के अनुरूप सबसे कड़ी सजा दी। इसके बावजूद सपा व कांग्रेस ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने दिया, बल्कि ये लोग सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने कहा कि सालार मसूद की नहीं, बल्कि महाराज सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगेगा। सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगवाई और मेडिकल कॉलेज बनवाया। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज कुमार सिन्हा ने गाजीपुर से आनंद विहार के बीच सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कराया और उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रनायकों को सम्मान देने वाला देश/समाज आगे बढ़ता है। आक्रांताओं का सम्मान करने वालों का कोई भविष्य नहीं होता। कांग्रेस व सपा ने पाप किया। सपा ने महापुरुषों को अपमानित किया। बाबा साहेब के नाम पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने कॉलेज, संत रविदास के नाम पर बने जनपद का नाम बदलने का पाप किया।
मुख्यमंत्री ने 10 साल पहले उत्तर प्रदेश की हालत बताई और कहा कि अब सामने वाला उत्तर प्रदेश वालों से गले मिलने को उतावला रहता है। अपने कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की लूट की छूट देने वाले हमें उपदेश न दें। यदि हम सपा के पापों से पर्दा उठाने लगे तो ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे। इनके समय में जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जब एक इंच काम नहीं हुआ, तब भी इन लोगों ने 3000 करोड़ का वारा-न्यारा कर दिया। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनवाया। पहले युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे की जोड़ी पहले से ही सेंधमारी करने निकल जाती थी। तब निवेश नहीं होता था, बल्कि त्योहार प्रारंभ होते ही उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू शुरू हो जाते थे, लेकिन अब उ.प्र. में उपद्रव नहीं, उत्सव है। उत्सव को उपद्रव में बदलने और युवाओं की नौकरी में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही एकमात्र जगह है।
श्री योगी ने कहा कि असीम प्रतिभा के केंद्र युवाओं को उत्तर प्रदेश में प्लेटफॉर्म मिला है। 12 वर्ष में प्रधानमंत्री स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल भारत, मिशन रोजगार के तहत लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है। यूपी में 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश या बिना घूस दिए सरकारी नौकरी मिली है। किसानों को फसल ऋण माफी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में जाएगी तो प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। एनडीए सरकार अच्छे प्लेटफॉर्म के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ओडीओपी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मिशन रोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आदि योजनाएं चल रही हैं। इन कार्यक्रमों से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने देश में केवल चार जातियां (गरीब, किसान, महिलाएं व युवा) बताईं। देशवासियों से कहा है कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर व विकसित होगा। गरीबी समाप्त होगी, सभी के जीवन में खुशहाली होगी। नौजवानों को काम, किसानों को उपज का बेहतर दाम और व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार बढ़ा सकेगा। बेटी-बहनों का भरपूर योगदान होगा।
मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र कर उससे होने वाले लाभों को भी गिनाया। उन्होंने गाजीपुरवासियों का आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित गाजीपुर के सारथी बनें। नौजवान, किसान, आधी आबादी, व्यापारी विकास के लिए 10 कदम चलेंगे तो सरकार आपके साथ 100 कदम चलेगी। विकास के हर प्रस्ताव स्वीकार होंगे। त्योहारों में उपद्रव करने वाले नहीं, बल्कि इसे उत्सव में बदलने वाली सरकार चाहिए। सुरक्षा, सुशासन डबल इंजन सरकार की पहचान है और आपके जीवन में खुशहाली लाना हमारा संकल्प।
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …
मुख्यमंत्री योगी “राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। वहीं, अखिलेश यादव …
दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ
विजय कुमार निगम लखनऊ:-दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम …
CM योगी के नेतृत्व में UP में49 संकेतकों के आधार पर हो रहा महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलन
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को अब आंकड़ों के आधार पर परखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट …
राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी …
दिल्ली के मयूर विहार में स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना
नयी दिल्ली । मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलकूद का पीरियड समाप्त होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह …
अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, 25% की नौकरी होगी पक्की
नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत …
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया,रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम जीतेय विवेक रामास्वामी को हार
नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी …
मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का यूपी को संदेश, बोले, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल की बारी
नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मोगा से विधायक अमनदीप कौर और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी संपत्ति …




