बगहा एक व दो के शिक्षकों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद

बगहा: बगहा अनुमंडल के शिक्षकों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

जिनमें सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली के शिक्षकों में धीरेन्द्र पत तिवारी, हरेन्द्र यादव, नागेन्द्र प्रसाद, विनय झा, इमरान अली, मधुरेन्द्र सिंह, प्रवीण मिश्र, हिमांशु मालवीय, कुमार लव मौजूद थे ।
जिन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जिसमें शिक्षकों ने बताया कि कोविड-19 के चलते जयंती समारोह में छात्राओं को शामिल नहीं किया गया है।

इसमें सामाजिक दूरी के साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। डॉ राजेंद्र प्रसाद के  जीवनी के बारे में चर्चा करते हुए शिक्षकों ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के साथ भारत के पहले मंत्रिमंडल के कृषि और खाद्य मंत्री दायित्व निभाया। डॉ राजेंद्र प्रसाद महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारतीय संविधान का आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी भूमिका निभाई।

उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके कारण भारत में डॉ राजेंद्र प्रसाद को सम्मान के साथ राजेंद्र बाबू के नाम से जाना जाता है उनके इस जयंती पर बगहा अनुमंडल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति को  याद किया। जिनमें आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली के प्राचार्य यदुवंशी प्रसाद, बीआरसी केंद्र के पिंटू कुमार, शैलेंद्र कुमार ,राजकीय मध्य विद्यालय बालक बगहा एक प्राचार्य अजय कुमार, प्रोजेक्ट बालिका बगहा एक कि प्राचार्य सरोज कुमारी आदि शिक्षकों के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी जीवनी और उनके कार्यों  याद किया साथी सभी ने उनके चित्र पर  माल्यार्पण पुष्पांजलि दे कर याद किया।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button