कैमूर: सौ लीटर शराब के साथ 9 लोग गिरफ्तार

कैमूर | अजित कुमार गुप्ता| कैमूर जिले के भभुआ शहर से सौ लीटर शराब के साथ कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्करों में एक बीएसएनएल का कर्मी भी है शामिल। कुछ दिन पहले भभुआ के पटेल चौक पर जेपी की प्रतिमा छेड़छाड़ होने के बाद पुलिस अलर्ट थी। लगातार गस्ती रात्रि में किया जा रहा था। तभी कुछ लोग जेपी के प्रतिमा के पास दिखायी दिये। जब पुलिस उनको रोक कर पूछताछ करने लगी तो सभी शराब के नशे में थे। इन लोगों की निशानदेही पर एक तस्कर को पकड़ा गया और पुलिस जैसे ही उनको गिरफ्तार कर आ रही थी तभी कार सवार दो लोगों को पकड़ा जिनके पास से लगभग सौ लीटर शराब बरामद हुआ। उसी कार में बीएसएनएल का कर्मी भी मौजूद था। जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया जेपी की प्रतिमा के पास असामाजिक तत्वों का कुछ दिन पहले गलत हरकत किया गया था। जिसके बाद पुलिस गश्ती कर रही थी तो रतिया के पास मौजूद सिलापट के पास कुछ लोगों को देखकर पुलिस ने उनको रुकवाया ,सभी शराब के नशे में पाये गये। उनकी निशानदेही पर कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग सौ लीटर शराब भी बरामद हुयी है। सभी को जेल भेजा जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button