सहारनपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाप बेटे समेत पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सुशील कपिल: जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। जिले में कई बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले बाप बेटे समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस समेत चोरी किया गया सामान भी किया बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त जनपद सहारनपुर के अलावा जिला बागपत के भी रहने वाले हैं। पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन चोरों के अलावा दो कबाड़ी भी हैं। जिनको ये लोग चोरी किया गया माल बेचते थे।

बेचने के बाद यह लोग हरियाणा के यमुनानगर में जाकर छुप जाया करते थे। इन लोगों से चोरी के सामान के अलावा एक सेंट्रो कार भी बरामद की गई है। जिसमें यह लोग चोरी किया गया माल ले जाया करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button