निर्दलीय प्रत्याशी ट्रैक्टर छाप के चुनाव प्रचार कार्यलय का हुआ उद्धघाटन

पटना । विजय कुमार शर्मा। बगहा प्रखण्ड एक के खरपोखरा रेलवे स्टेशन के सामने वर्तमान विधायक सह 04 बिधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राघोशरण पांडेय का चुनाव प्रचार कार्यालय का बैदिक मंत्रोचारण के बीच जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यलय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्धघाटन किया गया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्री पांडेय ने चुनाव जीतने के लिए दमखम लगा दिया है। श्री पांडेय ने अबतक 160 गाँव मे विकास का कार्य किया है। पार्टी द्वारा टिकट काट दिए जाने से नराज बागी विधायक उमीदवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर जयप्रकाश गुप्ता ,हरिन्द्र प्रसाद कुशवाहा, चंदन ठाकुर, गौरीशंकर पटेल, महमद कलाम, माला देवी, कलावती देवी, चुनिया देवी, सोनी देवी, अहिलिया देवी इत्यादि लोगों की मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button