राजगीर घूमने आये युवक को लूटपाट के दौरान चाकूओं से गोदकर किया घायल, युवक की अस्पताल में हुई मौत

नालंदा, बिहार| पर्यटक स्थल राजगीर स्थित जय-प्रकाश उद्यान घूमने आये युवक से शुक्रवार देर शाम लूटपाट के दौरान युवक को बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के क्रम में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मौत हो गयी। युवक जय-प्रकाश उद्यान में अपने साथी लड़की के साथ घूम रहा था। मृतक की पहचान आरा जिला स्थित तरारी थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी भिखारी राय के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी है।

परिजनों की माने तो वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ नवादा से अरवल जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट की और उसके रुपये, मोबाइल, अंगूठी व अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया, जहां बिहारशरीफ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वह एक लड़की के साथ जंगल में घूम रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। मरने से पहले उसका बयान लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button