मृत्युंजय तिवारी: नीतीश और मोदी की जोड़ी सांप और नेवले की तरह है

पटना| विवेक रॉय| बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है। नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इस बीच पोस्टर वार भी शुरू है।
कल राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में पोस्टर के जरिये लालू परिवार को घेरने की कोशिश की गयी थी, तो आज पोस्टर के जरिये सीएम नीतीश कुमार के तारीफों के फूल बांध दिये गये है। दरअसल यह पोस्टर एनडीए की तरफ से लगाया गया है जिसमें मोदी और नीतीश कुमार को मुख्य बिंदु में रखा गया है और प्रधानमंत्री द्वारा पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार की जितनी भी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा था। उस समय नीतीश कुमार की तारीफ की गयी थी। जिसके बाद यह बताने की कोशिश की जा रही है कि एनडीए में बीजेपी और जदयू में किस तरह से तालमेल है हालांकि विपक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर पोस्टर पर भी तंज कसना शुरू कर दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि यह सब जाहिर है कि पिछले दिनों यह नेता एक दूसरे पर कैसे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। लेकिन चुनाव है चुनाव के समय लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए बीजेपी जदयू के लोग इस तरह के पोस्टर लगा रहे हैं।

मृत्युंजय तिवारी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश और मोदी की जोड़ी सांप और नेवले की तरह है दोनों ही अवसरवादी हैं।ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button