पटना: गुप्तेश्वर पांडे ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ

पटना | विवेक रॉय| बिहार पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा बयान ‘मैंने अभी तक कोई पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन नहीं किया है चुनाव लड़ने की अभी तक कोई बात नहीं की है। जब पॉलीटिकल पार्टी ज्वाइन कर लूंगा और चुनाव लड़ने की बात होगी तो मैं आपको बताऊंगा।’
गुप्तेश्वर पांडे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ कहा कि सुशासन को लेकर उनका विजन बिल्कुल क्लियर है।

गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी कहा कि जब तक नये डीजीपी के पद पर था तब तक हमने समाज और प्रशासन की सेवा की अब मैं डीजीपी नहीं हूं तो आगे क्या करूंगा यह आने वाला समय बतायेगा। डीजीपी ने यह भी कहा कि मैंने जिन जिन जिलों में काम किया है वहां हमारे बारे में पता कर लिया जाये, हमने किसी भी जात और मजहब का पक्ष नहीं लिया और हमेशा हमने समाज के हक में काम किया है। पूर्व डीजीपी ने यह भी कहा कि 40 से ज्यादा मुठभेड़ किया हमने और आप लोग अगर हम पर सवाल उठा रहे हैं इसका मैं जवाब नहीं दे सकता।

पूर्व डीजीपी ने यह भी कहा कि कुछ लोग हमारे वीआरएस को सुशांत के मामले से देख रहे हैं यह बिल्कुल गलत है और कुछ लोग हमारे बारे में राजनीतिक टिप्पणी पहले भी करते रहे हैं इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button