महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन

दानापुर|पंकज राज| सुशांत सिंह राजपूत मामले में जैसे जैसे सीबीआई जाँच बढती जा रही है वैसे-वैसे महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी दिनोंदिन बढती ही जा रही है। इस सन्दर्भ में शनिवार को दानापुर के सगुना मोड़ के पास जनसेवा क्षत्रिय विकास समिति के द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दरम्यान जनसेवा क्षेत्रिय विकास समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई जाँच से पहले महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस जिस तरह का बर्ताव सुशांत मामले में बिहार पुलिस के साथ किया वो एकदम निंदनीय है।

महाराष्ट्र सरकार रिया और ड्रग्स मामले से जुड़े बड़े लोगों को बचाना चाह रही है।

इसके अलावा कंगना रनौत मामले में उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के घर को बीएमसी के द्वारा तोड़फोड़ कर सुशांत मामले में लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button