वन क्षेत्र से भटक कर रिहायशी इलाके के एक घर मे घुसा सात फिट का मगरमच्छ, परिजन में दहसत का माहौल

वाल्मीकि नगर: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो से सटे रिहायशी क्षेत्र के हवाई अड्डा कैलाशपुर गांव निवासी राजू कुशवाहा के घर में वन क्षेत्र से भटक कर एक सात फिट लंबा मगरमच्छ जा घुसा।

मगरमच्छ को देखते हीं घरवाले दहशत से भर गए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने तत्काल वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ का सुरक्षित और सफल रेस्क्यू कर लिया।

तदुपरांत मगरमच्छ को गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की है कि ग्रामीण सतर्क और सजग रहें किसी भी वन्यजीव को देखते ही इसकी सूचना वन क्षेत्र कार्यालय को दें।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button