हल्दी मटकोर का पूजन करा घर लौट रहे अरुण पांडेय को रास्ते मे अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंका

बगहा: बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र स्थित सेरा बाजार पाण्डेय टोला गांव निवासी स्वर्गीय कालिका पाण्डेय के करीब पच्चास वर्षीय पुत्र अरुण पाण्डेय का अपराधियों ने निर्मम हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया है।

घटना रविवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे की हैं। जानकारी के अनुसार अरुण पाण्डेय बगहा एक प्रखंड के चन्द्रहा पंचायत स्थित नवगावां गांव निवासी मुन्ना राव के घर से हल्दी मटकोर का पूजन करा कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नवगावां- चंद्रहाँ मुख्य मार्ग के बीच पकड़ी पेड़ के पास पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियो ने मृतक की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही बथवरिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँच कर अनुसंधान में जुटे हुए थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होता हैं। किन्तु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। वही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने से पूर्व मौके वारदात पर खोजी कुत्ता की मांग पर अड़े हुए हैं।

घटना की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे। समाचार प्रेषण तक मृतक के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button