अयोध्या: शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, युवक का हुआ अपहरण

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या में सेना में भर्ती होने की तैयारी में घर से निकले युवक का अपरहण में अभी तक अयोध्या पुलिस को कोई भी सुराग नहीं लग पाया है लेकिन इस मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है इस मामले में आरोपी ग्राम प्रधान के घर पर जेसीबी चलाया गया है। दरसल अयोध्या जनपद के थाना हैदरगंज क्षेत्र मे अपरहण युवक का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है और न ही अपरहणकर्ता भी अभी तक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिसके बाद अयोध्या पुलिस ने अपहरण के आरोपी ग्राम प्रधान संजय वर्मा के घर को जेसीबी गिराकर लगभग 20 लाख की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम प्रधान संजय वर्मा का घर सरकारी जमीन पर बना था जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जमीन को खाली करा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पहले भी 27 सितंबर को अपहरण हुए युवक आशीष वर्मा के पिता शेर बहादुर वर्मा पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था और इसी के चलते 9 अक्टूबर को युवक आशीष वर्मा का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने गांव के ही ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

अपरहण के आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए अयोध्या पुलिस ने ग्राम समाज की जमीन पर बने ग्राम प्रधान संजय वर्मा के घर को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। अयोध्या एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान समेत पांच लोग फरार चल रहे हैं। कार्रवाई के तहत ग्राम प्रधान के घर को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया गया है और लगभग 20 लाख की सरकारी संपत्ति को खाली करा लिया गया है। जल्द ही आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी जिसके लिए टीम लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button