पटना में ज़मीन कारोबारी को मारी गोली, गम्भीर हालात में निजी नर्सिंग होम में भर्ती

पटना|विवेक रॉय | पटना राजधानी पटना में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है पटना पुलिस लाख दावे करें पर अपराधी बेखौफ होकर सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं इसी कड़ी में पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज के पास सरेआम अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर फरार हो गए वही गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया जहां गंभीर रूप से घायल जमीन कारोबारी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भेजा गया जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वारदात के बाबत बताया जाता है कि जमीन कारोबारी कल्लू साव नामक युवक खाजेकलां इलाके के ही रहने वाले हैं। देर शाम अपनी बुलेट गाड़ी से कृष्णा टॉकीज के पास खड़े थे। इसी बीच अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर हत्या की नीयत से गोली मारकर फरार हो गए। गोली घायल के गर्दन और सिर के बीच लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल को लेकर बहादुरपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुचे और भर्ती कराया। जहाँ उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ज़ख्मी की हालत नाजुक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button