बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स में भारती इंफ्राटेल, यूपीएल और ग्रासिम के शेयर शामिल हैं। गिरने वाले स्टॉक्स में बजाज फायनेंस सहित कुछ बैंकिंग शेयर शामिल हैं। आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी बैंक में 131 अंकों की गिरावट है, इंडेक्स 23,742.70 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं बीएसई मिड कैप में फ्यूचर रिटेल का शेयर 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। दोपहर के बाद टेलीकॉम सेक्टर में जोरदार रैली आई। वोडाफोन आइडिया में 20% और भारती इंफ्राटेल में 11% की बढ़त रही।

इससे पहले बुधवार को बीएसई 185.23 अंक ऊपर 39,086.03 पर और निफ्टी 64.75 पॉइंट ऊपर 11,535.00 पर बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई सेंसेक्स 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 39 हजार स्तर के नीचे और निफ्टी 11,500 के स्तर के पास खुला था। निफ्टी में भारती इंफ्राटेल का शेयर 4 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट का शेयर 8 फीसदी के बढ़त साथ बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 454.84 अंक ऊपर 29,100.50 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 1.04 फीसदी बढ़त के साथ 127.68 अंक ऊपर 12,420.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.54 फीसदी बढ़त के साथ 54.19 पॉइंट ऊपर 3,580.84 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 2.11 अंक नीचे 3,402.69 पर बंद हुआ। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button