जो जैसा करेगा वैसा भोगेगा, इसीलिए जेल में सड़ रहे हैं : नीतीश कुमार

पटना । मन्टू कुमार। बिहार विधानसभा चुनावी घमासान में जहां एक पार्टी दूसरे पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं इसी बीच औरंगाबाद जिले के नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कि हमने विकास किया है। जो लोग विकास की बात कर समाज को बांटने लगे हैं, मैं वही विकास का नतीजा है। कुछ लोग जेल के अंदर हैं और कुछ लोग जेल जाने वाले भी हैं।

वहीं मुख्यमंत्री के मंच पर कोरोना काल को दर किनार कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद रहे और उनके आंखों के सामने ही सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। एक ओर जहां मंच पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे, वहीं जन सभा मे 10 हजार से ज्यादा भीड़ बिना मास्क के दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button