समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एसआरएस यादव का लखनऊ के पीजीआई में निधन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एसआरएस यादव का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया. पिछले दिनों एसआरएस यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज पीजीआई के कोविड वार्ड में चल रहा था. उन्होंने रात 12 बजे आखिरी सांस ली.

एसआरएस यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सलाहकारों में शुमार थे. वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी काम कर चुके थे. इतना ही नहीं सपा आफिस की कमान एसआरएस यादव ही संभालते थे. वे अखिलेश के ख़ास लोगों में से एक थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button