बिकरू काण्ड में शामिल उमाकांत ने थाने में किया सरेंडर, गले में टांगी तख्ती बोला – ‘रहम किया जाए’

कानपूर। कानपूर बिकरू कांड के एक और आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने भी आज चौबेपुर थाने में पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर कर दिया। उमाकांत अपनी पत्नी के साथ गले में एक बोर्ड लटकाये थाने पहुंचा और दंडवत लेट गया। जब पुलिस ने उससे पूछा तो उसने बताया वो विकास दुबे का साथी है। बिकरू कांड में वह भी शामिल था। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।

मौके पर सीओ संतोष सिंह पहुंच गए और उमाकांत को पूछताछ के लिए अंदर ले गए। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश भी डाली मगर पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। सूत्रों के मुताबिक, उमाकांत उर्फ बउउन को विकास दुबे की आंख, नाक, कान कहा जाता था। चौबेपुर का रहने वाला उमाकांत पुलिस की 50 हजार इनामिया सूची में शामिल हैं।

आपको बता दें की पुलिस एनकाउंटर की दहशत के चलते उमाकांत ने पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया है। उमाकांत ने गले में टांगी तख्ती पर लिखा था, मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन पुत्र मूलचंद शुक्ला निवासी बिकरू थाना चौबेपुर है। मैं बिकरू कांड में विकास दूबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए पुलिस मेरी तलाश में थी। जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। हम लोगों द्वारा जो घटना की गई थी उसका हमें बहुत आत्मग्लानी है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए। मुझ पर रहम किया जाए।

अभी तक कानपूर बिकरू काण्ड में पुलिस 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीँ विकास के एक साथी ने सरेंडर भी किया है। इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button