सहारनपुर: सपा विधायक सहित दर्जनों सपा बड़े नेता, नेता हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस फोर्स तैनात

सहारनपुर। सुशील कपिल: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में सपा किसानों के समर्थन में उतर आई है। इसी को लेकर सहारनपुर में भी आज सपा द्वारा 1 सप्ताफ तक ‘किसान क्रांति यात्रा’ जनपद सहरानपुर में कई जगह निकाली जानी थी। जहां आज जनपद में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही सहारनपुर के सपा विधायक संजय गर्ग को उनके ही आवास पर ही हाउस अरेस्ट पुलिस द्वारा कर लिया गया है।

संजय गर्ग ने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि यह सरकार किसान विरोधी है और हम किसानों के समर्थन में हैं। सरकार द्वारा यह जो काला कानून किसानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है उसको वापस लेना पड़ेगा नहीं तो हम लोग किसानों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। इसी के चलते आज हमारे द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से लोगों में जन जागरूकता फैलाने का काम किया जाना था। लेकिन सहारनपुर के एसएसपी व डीआईजी ने सुबह 7:00 बजे ही मुझे निर्देशित कर बताया कि आपको हाउस अरेस्ट किया जा चुका है।

जिसके बाद से ही जनपद सहारनपुर के तमाम बड़े सपा नेता मेरे आवास पर पहुंचे! जब सरकार को इस बात का विश्वास है कि जो कानून उनके द्वारा लाया गया है वह किसानों के हित में है और किसानों की आय को दुगनी कर रहे है, तो हम लोगों द्वारा तो जन जागरूकता फैलाने का काम ही किया जा रहा है तो हम लोगों को क्यों रोका जा रहा है। क्योंकि सरकार दोहरे चरित्र की सरकार है। यह सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए काम करती है किसानों के हित लिए नहीं।

अब्दुल गफ्फूर, सपा नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button