UP में 3 हजार करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10 हजार से अधिक रोजगार के द्वार

विजय कुमार निगम नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ती औद्योगिक साझेदारी ने बुधवार को बड़ी छलांग लगाई। नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के ₹3,195 करोड़ के प्रोजेक्ट की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग की गई। यीडा क्षेत्र में लगने वाली इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही प्रदेश में नई विनिर्माण क्षमताओं के विकास और जापानी निवेश को गति मिलेगी।

                   ट्रैक्टर और निर्माण उपकरण बनाने वाली एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड यीडा के सेक्टर-10 में ₹2,029 करोड़ का निवेश कर विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। यहां ट्रैक्टर और उपकरण संबंधी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना से 3,800 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड भी यीडा में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट स्थापित कर रही है। कंपनी इन परियोजनाओं में कुल ₹1,166 करोड़ का निवेश करेगी। इससे करीब 6,440 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।दोनों कंपनियों का कुल निवेश ₹3,195 करोड़ है और इनसे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर तैयार होंगे। इन परियोजनाओं के जमीन पर उतरने से यीडा में औद्योगिक गतिविधियों के साथ सहायक उद्योगों और सप्लाई चेन के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। यह निवेश उत्तर प्रदेश और जापान के बीच मजबूत होते औद्योगिक रिश्तों और प्रदेश में जापानी कंपनियों के बढ़ते भरोसे का भी संकेत है।

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज, बोले- चुनाव से पहले ही फेल हुए दो लड़के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दो लड़कों की जोड़ी चुनाव परिणाम आने के बाद विफल होती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले ही विफल हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों दलों …

0 comments

कांग्रेस से सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव बोले- वही सीटें मिलेंगी, जहां उनके जीतने की होगी संभावना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस से साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अपनी पार्टी और उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि …

0 comments

भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों से संवाद, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर किया गया। ‘अनेक समाज, एक परिवार’ की भावना के साथ आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के …

0 comments

लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा पूरा, वरुण विहार और नैमिष नगर में 4000 प्लॉटों का नया पंजीकरण

आगरा एक्सप्रेसवे की वरुण विहार व सीतापुर रोड की नैमिष नगर योजना के पहले चरण में जिन लोगों को भूखंड नहीं मिल सके वह निराश न हो। एलडीए जल्द ही दोनों योजनाओं के लिए दूसरे चरण का पंजीकरण खोलेगा। इस बार भूखंडों की संख्या चार हजार होने की उम्मीद है। इन दिनों उन लोगों से …

0 comments

प्रदेश की 96 चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू, सीएम योगी के निर्देश पर किसानों को तत्काल हो रहा भुगतान

गन्ना किसानों का हित योगी सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के उपरांत वर्तमान पेराई सत्र (2026-27) में अब तक 96 चीनी मिलें पेराई कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं। अभी तक सबसे अधिक गन्ना पेराई करने वाली हरियावां चीनी मिल हरदोई है। यहां 22.41 लाख कुंतल पेराई की गई है। वहीं …

0 comments

योगी सरकार में नगर निगमों की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुआ मंथन, जांची सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति

 योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ₹40 करोड़ तथा मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के लिए ₹15.75 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस संबंध में बुधवार को सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट …

0 comments

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब मिलेंगी PM मोदी के जीवन पर आधारित किताबें, टर्मिनल-3 पर उपलब्ध होगा साहित्य का खास कलेक्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों एवं सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों की लिखी गई पुस्तकों का विशेष संग्रह अब चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगा। बुधवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हाल में गेट संख्या दो के पास कर्मयोगी बुकस्टोर का शुभारंभ लखनऊ इंटरनेशनल …

0 comments

ट्रंप का बड़ा फैसला: भारत समेत 14 देशों पर 25% तक नए टैक्स का रखा प्रस्ताव, चीन को सबसे बड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में अपनी रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बावजूद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के तेवर कम नहीं हुए हैं। ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर वैश्विक व्यापार में हलचल मचाते हुए भारत और 13 अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर 25 प्रतिशत तक नया टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिका का …

0 comments

अमित शाह और नितिन नवीन झारखंड में SIR व एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव को देंगे जवाब, दिसंबर में आ सकते हैं धनबाद

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं। कांग्रेस गठबंधन के एसआइआर समेत कई मुद्दों पर फैलाए नैरेटिव को काटने के लिए भाजपा लोकतंत्र बताओ अराजकता हटाओ पदयात्रा चला रही है। पहले चरण की पदयात्रा समाप्त हो चुकी है। दिसंबर में इसका दूसरा चरण संताल परगना और धनबाद में …

0 comments

उत्तर प्रदेश में दस IPS अफसरों के तबादले, 18 पीपीएस अफसरों के भी तैनाती स्थल में फेरबदल

उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को दस आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। आईपीएस के साथ 18 पीपीएस अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है। इस ट्रांसफर में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा कमिश्नरेट समेत में कई जिलों व कमिश्नरेट में नये अधिकारियों को तैनात किया गया है। आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button