आरपीएफ ने रेल ट्रैक से किया शव बरामद

बगहा: बगहा खरपोखरा स्टेशन के बीच ढंढी गांव के समीप रेलवे पुल संख्या 349 पर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव आरपीएफ ने बरामद किया है।

बगहा रेल आरपीएफ के सीनियर कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव ने बताया कि किसी के द्वारा सूचना मिली की बगहा खरपोखरा स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना पाकर उसकी जांच पड़ताल की गई। लाश को रेलवे ट्रैक से नीचे हटाकर इसकी सूचना बगहा नगर थाना को दी गई। नगर थाना ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

थानेदार आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कटे हुए व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button