राहुल गाँधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोलें, ‘PM में इतनी हिम्मत नहीं कि चीन का नाम ले सकें’

लद्दाख में LAC पर चीन के साथ लगातार बढ़ते तनाव के साथ ही कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि भूल जाएं कि हम चीन के सामने खड़े हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो चीन का नाम तक ले पाएं।

इसी के साथ राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट हैंडल से ट्वीट कर एक खबर को भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि चीन के अतिक्रमण की बात कबूलने वाले दस्तावेज को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने आज अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसमें कहा गया था कि लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं।

डॉक्यूमेंट में रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि मई महीने से चीन लगातार LAC पर अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है। हालांकि बाद में रक्षा मंत्रालय ने इस दस्तावेज को अपनी वेबसाइट से हटा लिया। ऐसे में कांग्रेस ने मोदी सरकार के ऊपर प्रश्नों की लड़ियाँ लगा दी है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने भी इस पूरे मद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने हमारी जमीन पर अतिक्रमण किया। हमारी सेना LAC पर लड़ रही है, लेकिन सरकार का बयान भ्रामक है। ITBP पीछे हट रही है, लेकिन चीन की सेना पीछे नहीं हट रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button