वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में व्यापक बदलाव आया है और अत्याधुनिक संसाधनों व तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है।

           हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। पुलिसिंग में काफी बदलाव आया है और अपराधियों में पुलिस का डर बढ़ा है। ऋतुल कुमार वर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। 

          उन्होंने कहा कि करीब 15-16 वर्षों की सेवा में उन्होंने पुलिसिंग का बदलता स्वरूप देखा है और वर्तमान में पहले से बेहतर माहौल है।

        एसटीएफ वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को राष्ट्रपति वीरता पदक और मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मान उनके और परिवार के लिए खुशी का क्षण है। पुलिस को कार्य करने की स्वतंत्रता मिलने और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है कि अपराध में कमी आई है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। इसी क्रम में संभल में सीओ के पद पर तैनात कुलदीप कुमार को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात है। पुलिस ने समय के साथ खुद को बदला है और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। 

         मकुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की नंबर वन पुलिस है। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन मुख्यमंत्री को अब तक टीवी और अखबारों में देखते थे, उनके हाथों से पदक मिलना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। एसटीएफ में तैनात अंगद सिंह यादव को गैलेंट्री पदक मिला। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए मिला यह सम्मान उनके और परिवार के लिए गर्व का विषय है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

             मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में डर और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस सुधारों पर भी काम हो रहा है और पुलिसकर्मियों की आवास समेत मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया गया है। उपनिरीक्षक अजय वर्मा को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक संसाधनों के आने से पुलिसिंग बेहतर हुई है और पुलिसकर्मी अधिक प्रभावी ढंग से अपना कार्य कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी: 2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही …

0 comments

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में …

0 comments

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

0 comments

CM योगी “पुलिस रिफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना UP, सात पुलिस कमिश्नरेट कर रहे काम”

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और पुलिस के सामने भी गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकार माफिया के सामने झुकती थी, जबकि अब पुलिसिंग में …

0 comments

श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026

निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज …

0 comments

बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना

नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की …

0 comments

जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकार ने ईवी नीति-2026 अधिसूचित की

श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन …

0 comments

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में …

0 comments

भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को खड़गे ने सराहा, अदम्य साहस को किया सलाम

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं भारतीय …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button