समकालिन अभियान के तहत एक चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

मझौलिया: थाना क्षेत्र में समकालिन अभियान के तहत बीती रात्रि मोबाइल दुकान से विभिन्न कम्पनी के 23 सेल फोन तथा हेड फोन की चोरी कर भाग रहे चोर को चौकीदार धर्मनाथ पासवान और इजहार मियां ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार, दरोगा उदय कुमार, दिनेश प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच चोर को गिरफ्तार कर थाना लाया पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

वही चोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि तीन दिनों पूर्व थाना के सामने स्थित तीन दुकानों में ताला तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लेने की घटना थी। जिससे स्थानीय व्यवसाईयों में भय व्याप्त था। चोर के पकड़े जाने से व्यवसाईयों को शांति मिली है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button