हाजीपुर: लूट की योजना बना रहे आधे दर्जन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाजीपुर(वैशाली)|शराफ़त ख़ान | वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र स्थित खिचड़ी फैक्ट्री के पास लूट की योजना बना रहे आधे दर्जन अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ़्तार कर लिया है।
प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त बातों कि जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने दी। उन्होंने ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र स्थित खिचड़ी फैक्ट्री के पास आधे दर्जन अपराधकर्मी लूट की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटवा टोली के कुंदन कुमार पिता स्व प्रमोद कुमार सिंह, हाजीपुर मस्जिद चौक के कुंदन कुमार पिता शंकर भगत, रामभद्र के भोला कुमार उर्फ विकास कुमार पिता भुट्टो सिंह, रवि भूषण पिता भुट्टो सिंह, मोहम्मद चांद उर्फ़ मुखिया पिता शकील हसन खां कटरा, एवं रामभद्र के सोनू राय पिता केदार राय को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि पकड़े गये सभी अपराधकर्मी वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के ही है। अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा,10 कारतूस एवं एक देशी पिस्टल का मैगजीन बरामद किया गया है। गिरफ्तार उपरोक्त्त अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास व अन्य कांडों में संलिप्ता के मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है।

इन सभी मामले पर वैशाली पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि इन सभी बिंदुओं पर कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button