कैमूर : गैस चूल्हे से लगी घर में आग

कैमूर| अजित कुमार गुप्ता| कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में गैस चूल्हे से हुए रिसाव के कारण आग लग गयी। आग ने गैस के पाइप से होते हुए रेगुलेटर पकड़ लिया, जिसके बाद घर में रही महिला अपने बच्चों को लेकर बाहर निकली और चिल्लाने लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंची छोटी दमकल गाड़ी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझते देख बड़े दमकल को बुलाया। जहां दोनों दमकल के सहायता से आग पर काबू पाया गया। घर में रखा पंद्रह हजार रुपये, खाने पीने का सामान और जेवरात जलकर खाक हो गया।

घर की महिला ने बताया कि गैस चूल्हा जल रहा था अचानक गैस का रिसाव होने लगा जो पाइप होते हुए सिलेंडर के रेगुलेटर पर आग पकड़ लिया, फिर बाहर आकर शोरगुल किए तो ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी बताते हैं कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की छोटी गाड़ी को भेजा गया था। लेकिन इससे आग नहीं बुझ पा रही थी, जिस कारण बड़ी दमकल की गाड़ी भेजी गयी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लोग गैस लेते समय ध्यान नहीं देते हैं जिस कारण से हादसा होता है। किन कारणों से आग लगी है इसको देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button