ट्रक और बाईक की हूई टक्कर, दो की मृत्यु और एक घायल

पटना। खगड़िया जिले के बखरी पथ के लाभगांव एफसीआई गोदाम के समीप ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, जिसमें दो की मौत एवं एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आपको बताते चलें कि आज अहले सुबह ही तीन दोस्त जो गाँव मे ही खेती कर अपना जीवनोपार्जन किया करते थे। जिसमें आज बीज को लेकर एक बाईक पर तीन दोस्त बाईक सवार होकर खगड़िया आ रहे थे तो वहीं रास्ते मे लाभगाँव के एफसीआई गोदाम के समीप आमने सामने ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें मृतक राम पोदारथ साह के 18 वर्षिय पुत्र वचन देव कुमार एवं रघुवर साह के 20 वर्षिय पुत्र शशि कुमार हैं। तो वहीं मुरलीधर साह के 18 वर्षिय पुत्र जो उक्त बाईक में टक्कर हुई तो बाईक से दूर फेका गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में हो रहा है।

वहीं दोनो मृतक को खगड़िया सीओ एवं गंगौर थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। आपको बताते चले कि तीनों बाईक सवार बेगूसराय जिला के तेतरी गाँव के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button