वाराणसी: घर में घुसकर युवक की हत्या, पैसे और गहने लूटे

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक मकान में घुसकर बदमाशों ने विशाल दूबे (29) की हत्या कर दी। विशाल के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है।

शुक्रवार की सुबह वारदात की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। घर से 40 हजार रुपये और जेवर भी गायब हैं।

रिटायर्ड शिक्षक ब्रह्मानंद दूबे इंदिरा नगर में किराए के मकान में रहते हैं। इन दिनों ब्रह्मानंद प्रतापगढ़ में रहने वाले अपने बड़े बेटे के पास गए हैं। घर में उनकी पत्नी, बड़ी बहू और छोटा बेटा विशाल थे। रात में विशाल के साथ क्या हुआ, मां और बहू को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह किचन से लेकर विशाल के कमरे तक सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जगह-जगह खून भी गिरा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button