नम आंखों से लोगों ने डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह को दी अंतिम विदाई

वैशाली|शराफ़त ख़ान| पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली के एम्स में हो गया था जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शाहपुर लाया गया और अंतिम संस्कार महनार में गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता वह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से पटना लाया गया था। उसके बाद जेपी सेतु होते हुए वैशाली गढ़ जो कि उनका लोकसभा क्षेत्र था वहां पर लाया गया था। उसके बाद बेलसर महुआ होते हुए शाहपुर ले जाया गया, जहां महनार गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजद जदयू और भाजपा के भी कई नेता मौजूद थे। अलविदा रघुवंश बाबू …. दुनिया को अलविदा कह चुके राजद के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह जी का अंतिम संस्कार महनार के गंगा घाट पर किया गया। जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार, महनार के विधायक उमेश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवानों ने हवाई फायरिंग करते हुए सलामी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button