मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 लाख 53000 रू० के साथ अवैध पिस्टल बरामद

मोतिहारी: रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के सामने बेरियर लगा कर वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की सेंट्रो कार से अवैध पिस्टल व 11 लाख 53 हजार रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक धीरज कुमार पिता अशोक प्रसाद बेतिया पश्चिम चंपारण का रहने वाला है। पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल एसडीपीओ सागर कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की सेंट्रो कार से बेतिया से रक्सौल की ओर जा रही है जिसमे साढ़े ग्यारह लाख रुपये के साथ अवैध पिस्टल भी रखे हुए है।

उसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तब पुलिस हरकत में आयी और सभी वाहनों की जांच बेरियर लगा कर शुरू हो गयी। तभी लाल रंग की सेंट्रो कार दिखाई दी तो उसकी भी सघन जांच पड़ताल की गई। जिसमें गाड़ी के डिक्की में सौ रुपये व पांच सौ का बंडल था, जिसकी गिनती की गई तो कुल 11 लाख 53 हजार रुपये था।

जब पुलिस ने रुपये के बारे में पूछताछ की तो गिरफ्तार युवक कुछ नही बता सका, फिर उसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली। जहाँ उसके कमर से एक अवैध पिस्टल की बरामदगी की। वाहन चेकिंग के दौरान विजय शुक्ला, प्रमुख यादव, चौकीदार नवल यादव सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button