संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ाया चढ़ावा

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और सांकेतिक रूप से चंदा जुटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चढ़ावा डालकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

इसी मांग को लेकर पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर दानपेटी के साथ संसद परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई सांसद उनके साथ मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस बीच संसद में पारित हो चुके एंटी पेपर लीक विधेयक के बावजूद विपक्ष और सरकार के बीच टकराव जारी है। विधेयक दोनों सदनों से पारित हो चुका है और अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। उधर, 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विपक्ष का विरोध जारी है। विपक्षी सांसद लगातार दूसरे दिन संसद भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने आज अमित शाह संसद से गायब क्यों? जैसे नारे लिखे बैनर प्रदर्शित किए और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई। विपक्ष का आरोप है कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जवाबदेह हैं। संसद के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी रहने के आसार हैं।

2027 चुनाव को लेकर सीएम योगी ने झोंकी ताकत, दो महीनों में 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा.

 वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनावी माहौल में बढ़त बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले दो महीनों में वह 18 मंडलों की …

0 comments

खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को रोका गया

श्रीनगर खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत के काम के कारण बालटाल रास्ते से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। बृहस्पतिवार रात बालटाल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे एक स्थान पर …

0 comments

IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर 14 अगस्त तक फैसला टला

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अदालत को लालू परिवार पर …

0 comments

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे..!

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल में तब्दील नहीं होगा और न ही वे भविष्य में कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन करेंगे। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई …

0 comments

पुजारी की ड्रेस में पहुंचे पप्पू यादव तो भड़के ओम बिरला, बोले, आप संसद की मर्यादा और पवित्रता खत्म कर रहे हैं

नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को भेष बदलकर संसद में आने वाले कुछ सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने यह चेतावनी उस वक्त दी जब निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव राम मंदिर से चढ़ावे की कथित …

0 comments

संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ाया चढ़ावा

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और सांकेतिक रूप से चंदा जुटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस …

0 comments

उमर खालिद की जमानत पर फैसला फिलहाल टला, हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

नयी दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों से जुड़े मामले के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए दिल्ली पुलिस को दो सप्ताह के …

0 comments

भारत भूषण तिवारी गोलीकांड में आरोपी STF जवान गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

आरा । आरा भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद पुलिस ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक जवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने घटना की पुष्टि करते हुए  कहा, एसटीएफ के जवान को आज …

0 comments

ना कोई बहस-ना ही चर्चा, संसद में नारेबाजी जारी, फिर भी पास हो गया जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल 2026

नयी दिल्ली । लोकसभा ने शुक्रवार को जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित कर दिया। राज्यसभा में बीते 29 जुलाई को यह विधेयक पारित किया गया था। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा …

0 comments

यूपी में कुष्ठ दिव्यांगजनों का बड़ा सहारा बनी योगी सरकार, पहली तिमाही में 13734 लाभार्थियों को मिली पेंशन.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कुष्ठावस्था पेंशन योजना, कुष्ठ रोग से उपचार के बाद दिव्यांगता से प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी है। योजना …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button