नई दिल्ली। पुणे सहित तीन शहरों का प्रधानमंत्री करेंगे दौरा, कोविड वैक्सीन के कार्यों की करेंगे समीक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे और यहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसकी जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर दिया, ‘शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे।’

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन केंद्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि मोदी अहमदाबाद के पास प्रमुख दवा कम्पनी ‘जाइडस कैडिला’ के संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

‘जाइडस कैडिला’ का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे संयंत्र पहुंचेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे, जिसने कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए मशहूर दवा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ और ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ के साथ भागीदारी की है।

बता दें की प्रधानमंत्री अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे पुणे पहुंचेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के केंद्र का दौरा करेंगे। मोदी हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर ‘हकीमपेट वायुसेना अड्डे’ पहुंचेंगे। ‘भारत बायोटेक’ द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का ट्रायल जारी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र में एक घंटा रुकने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button