नालंदा: कांग्रेस प्रत्याशी गुजन पटेल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मंत्री श्रवण कुमार को घेरा

पटना। नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के मंत्री श्रवण कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। नामांकन के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए गुजन पटेल ने बताया कि नालंदा विधानसभा क्षेत्र से पिछले कई साल से मंत्री श्रवण कुमार है। मगर विकास की बात करें तो यह जिला विकास से बहुत पिछड़ा हुआ है।

दिन व दिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ते जा रही है। रोजगार सृजन की कोई व्यवस्था नहीं है। नालंदा में सब्जियों और फूलों की खेती होती है। मगर इन खेतों तक सिचाई की कोई व्यवस्था ही नहीं है ।

नदियों की सफाई नहीं होने से मृतप्राय सी हो गयी है। पूरे सूबे में साढ़े 5 लाख से भी अधिक सरकारी पद खाली है। मगर बेरोजगारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा और बेरोजगारी हमारा मुख्य मुद्दा होगा और इसी मुद्दे के सहारे हम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगें और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button