केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, दिल्ली में AIIMS में चल रहा था इलाज


दिल्ली|केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का आज बुधवार की देर शाम निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। 


उनका आखिरी ट्वीट था, ‘‘आज जांच में कोविड19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।” 

सुरेश अंगड़ी कर्नाटक में बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य थे। वह 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।

सुरेश अंगड़ी के निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *