लखनऊ: बर्थडे पार्टी के दौरान सपा एमएलसी के फ्लैट में युवक की हुई हत्या

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। येह सारी घटना समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में हुई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट ए- 201 में शुक्रवार देर रात हुई। बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में गोली चलने की यह घटना घटी। राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहजहांपुर निवासी अमित यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।

मृतक राकेश गोमतीनगर हुसैडिया का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार बर्थडे पार्टी में नशेबाजी और पिस्टल छीनने के दौरान यह घटना हुई। गोली मृतक राकेश की पिस्टल से चली थी। घटना के बाद राकेश को उसके साथी ट्रामा सेंटर ले गए थे। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान राकेश की मौत हुई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button