जालौन: गोपाष्टमी पर गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गौपूजन और गौशाला का निरीक्षण

डाक्टर श्याम नंदन सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग)

जालौन। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर आज जनपद के अक्षय जीवन आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं शोध संस्थान किरवाहा रामपुरा गौशाला में प्रदेश के गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर श्याम नंदन सिंह जी ने गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया और वहां पर निरीक्षण कर तरह-तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि गौगोबर और गोमूत्र से आज तरह-तरह के रोजमर्रा की जो चीजें बन रही है उन से लोगों को बहुत ही लाभ होता है।

जैसे कि गोबर से पूजा आदि का सामान फर्नीचर का सामान मोबाइल से संबंधित कुछ जरूरी चीजें जो बनाई जा रही हैं। वह सभी के लिए अति महत्वपूर्ण होंगे और इससे गौ सेवा गौ संवर्धन में मजबूती मिलेगी। उनके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से माधवगढ़ तहसील के उपजिलाधिकारी शालिगराम, डॉक्टर वीपी सिंह, सीवीओ, डॉक्टर संतोष राज पि, वीओ डॉक्टर संदीप कुमार, थानाध्यक्ष कुठौन्द अरूण तिवारी, बीडीओ कुठौन्द संन्दीप कुमार, वहां उपस्थित थे।

इस पर शालिगराम ने बताया कि प्रशासन गौ संवर्धन के लिए हर तरीके से तैयार रहता है और मदद करने के लिए तैयार है। कुठौंद पहुंचने पर उनका राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, प्रदेश मीडिया सचिव वीरेंद्र सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष केदार सिंह, जिला प्रभारी उपेन्द्र सिंह व लवकुश सिंह ने उनका स्वागत किया और गुड़ दान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button