सहारनपुर: बोरी में बंद मिला महिला का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सुशील कपिल: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना इलाके के नलहेड़ा गुर्जर में एक रजवाहे में एक बन्द बोरी में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई । रजवाहे के पास से गुज़र रहे लोगो ने बोरी में शव होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू की शुरुआत में महिला के शव की पहचान नही हो सकी मगर कुछ घण्टो बाद पुलिस महिला की पहचान करने में कामयाब हो गयी।

महिला की पहचान मंडी थाना इलाके की आज़ाद कालोनी निवासी मुमताज के रूप में हुई। एसपी सिटी का कहना है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंदकर रजवाहे में फेंक दिया गया इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है, जल्दी ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वही इस मामले में महिला के परिजनों ने मीडिया के कैमरो के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button