
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।’ मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थनापत्र लिए। उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए।
अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की। गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने भ्रमण करते हुए कुछ गोवंश को उनके नामों से पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने मंदिर की गोशाला की अन्य गायों और नंदी को भी अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
U.S. Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिका में मिडटर्म के लिए वोटिंग जारी, तय होगा ट्रंप का राजनीतिक भविष्य.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव (US Midterm Elections) के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनमें पहले लाखों लोग चुनाव के दिन से पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। आज से पहले अर्ली वोटिंग के आंकडों से पता चलता है कि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार कौन से लोग वोट डालने आए हैं। …
दिल्ली में कल छाएगी धुंध, 14 डिग्री तक गिर सकता है पारा; IMD ने दिया मौसम अपडेट
दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि तापमान …
‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके …
‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंचे। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की …
महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार जल्द लाएगी विशेष पैकेज: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द ही विशेष पैकेज लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के …
विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने खोला खजाना: शहरी निकायों को मिले 1200 करोड़, विकास को मिलेगी रफ्तार
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के शहरों में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार ने नगरीय निकायों के खजाने में 1201.64 करोड़ रुपये और दे दिए हैं। पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत अक्टूबर माह की यह धनराशि प्रदेश के 762 नगरीय निकायों को दी गई है। …
इसी महीने शुरू होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण, बुंदेलखंड में निवेश और रोजगार को लगेंगे पंख
चित्रकूट धाम को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी माह शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन किया है। यूपीडा द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मांगी …
‘डबल इंजन सरकार ने राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदला’, अयोध्या दीपोत्सव पर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के जरिये समाज को प्रेरक संदेश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझी आस्था और संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती हैं। श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि …
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, तीन स्तरीय व्यवस्था लागू
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) मे मतांतरण, छात्राओं के शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव से जुड़े नेटवर्क का मामला सामने आने के बाद प्रदेश के राजकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों मे तीन-स्तरीय शिकायत व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कॉलेज मे छात्र कल्याण अधिकारी नामित होगा और शैक्षणिक परिसर मे शिकायत पेटिका स्थापित …
उत्तर प्रदेश में भाजपा की महा तैयारी: पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी सबसे बड़े सूरमाओं को प्रदेश के हर जिले तक उतारेगी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं मंडल, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभाएं जिला स्तर पर की जाएंगी। प्रदेश कार्यसमिति की …




