वाराणसी: नशे की लत ने ले ली जान, शराब ना मिलने पर खुद के लाइसेंसी असलहे से मारी खुद को गोली

वाराणसी। उमेश सिंह: जौनपुर के थाना रामपुर के निवासी राम मनोहर सिंह ने खुद को लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की वजह चौकाने वाली सामने आई, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राम मनोहर सिंह कल सुबह से ही अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। मगर दोबारा रात में शराब के मामले पर परिवार जनों के द्वारा शराब ना देने की वजह से राम मनोहर सिंह ने खुद को गोली मार ली।

जिसके बाद परिजनों ने वाराणसी के सिंह मेडिकल रिसर्च सेंटर इलाज के लिए लाएं। जिसके बाद डॉक्टरों ने राम मनोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button