बहराइच: रिसिया थाने के 8 सिपाही हुऐ निलंबित

बहराइच: राजेश कुमार चौहान: घर में हुई थी शराब पार्टी इस दौरान आपस मे भिड़े 8 सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित। मामले की जांच शुरू हो गयी है।

घटना 21 सितंबर की रात्रि की है जब थाना रिसिया पर तैनात आरक्षी महीप शुक्ला के आवास पर आयोजित पार्टी में शराब पीकर हंगामा करने, आपस में मारपीट करने तथा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को न देने के फलस्वरूप जनमानस में पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

आपको बता दें की आरक्षी 1- राजेश यादव, 2- अमित यादव, 3- अजय यादव, 4- पंकज यादव, 5- विनोद यादव, 6- पवन यादव, 7- अफजल खान एवं 8- महेश शुक्ला को निलंबित किया गया है। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button