वाराणसी: राजीव वर्मा को उत्तर प्रदेश का व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य बनाए जाने पर व्यापारियों में हर्ष का माहौल

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी व्यापार मंडल से संबंधित उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापारिक कल्याण समिति के आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर आज राज अर्चना उपवन सलालपुर में व्यापारियों द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री श्री अजीत सिंह बग्गा ने बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे व्यापार संगठन के साथी श्री राजीव वर्मा जी के समिति में चुने जाने से हम लोग अत्यधिक प्रसन्नता हुई है।

श्री राजीव वर्मा ने अपने उद्बोधन में व्यापारी वर्ग और वाराणसी व्यापार मंडल को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा व्यापारियो के लिए संघर्षरत रहेंगे और उन की आवाज बन कर प्रशासन तथा सरकार तक उन की समस्याओं को पहुचाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button