गोण्डा: 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक व अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

गोण्डा। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण।

आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर *पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा डाॅ0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राजकरन नय्यर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने लिये प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री लक्ष्मी कान्त गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्री यशवन्त प्रताप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राकेश सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button